ePaper

चाईबासा : झामुमो ने संसद में आदिवासियों को नहीं बेचा होता, तो आठ ‍वर्ष पहले बनता झारखंड : लक्ष्मण गिलुवा

Updated at : 12 Jun 2018 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : झामुमो ने संसद में आदिवासियों को नहीं बेचा होता, तो आठ ‍वर्ष पहले बनता झारखंड : लक्ष्मण गिलुवा

झामुमो ने अगर संसद में आदिवासियों को कांग्रेसियों के हाथों चार करोड़ में नहीं बेचा होता, तो झारखंड को अलग राज्य का दर्जा वर्ष 1992 में मिल जाता. झारखंडियों का सपना आठ वर्ष पहले पूरा हो जाता. अब झामुमो अलग राज्य पर आदिवासियों को बरगला रहा है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिमी […]

विज्ञापन

झामुमो ने अगर संसद में आदिवासियों को कांग्रेसियों के हाथों चार करोड़ में नहीं बेचा होता, तो झारखंड को अलग राज्य का दर्जा वर्ष 1992 में मिल जाता. झारखंडियों का सपना आठ वर्ष पहले पूरा हो जाता. अब झामुमो अलग राज्य पर आदिवासियों को बरगला रहा है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिमी सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहीं. वे सोमवार को चाईबासा गांधी मैदान में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. श्री गिलुवा ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस शुरू से वंशवाद व परिवारवाद की राजनीति करते रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola