महिला कर्मचारी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास
Updated at : 09 Feb 2018 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा के मेक ओवर सैलून में काम करती है महिला आरोपी सैलून का मैनेजर जमशेदपुर का रहने वाला पीड़िता ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया बंगाल के सिलीगुड़ी से यहां काम करने आयी है महिला चाईबासा/ सिलीगुड़ी : चाईबासा स्थित डीडीसी आवास लाइन रोड में मेकओवर सैलून की महिला कर्मचारी के घर में घुसकर […]
विज्ञापन
चाईबासा के मेक ओवर सैलून में काम करती है महिला
आरोपी सैलून का मैनेजर जमशेदपुर का रहने वाला
पीड़िता ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया
बंगाल के सिलीगुड़ी से यहां काम करने आयी है महिला
चाईबासा/ सिलीगुड़ी : चाईबासा स्थित डीडीसी आवास लाइन रोड में मेकओवर सैलून की महिला कर्मचारी के घर में घुसकर मैनेजर ने दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला कर्मचारी की शिकायत पर मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज हुआ है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित भक्ति नगर की रहने वाली है. चौधरी एंड संस के मालिक के बुलावे पर मेकओवर सैलून में काम करने के लिए 12 जनवरी को चाईबासा आयी. सैलून का मैनेजर जमशेदपुर निवासी विशाल ठाकुर है. पीड़िता चाईबासा के गुसाईं स्थित एक फ्लैट में रहती है. उसके बगल में विशाल ठाकुर रहता है.
बीते 28 जनवरी की रात वह जबरन उसके कमरे में घुस आया. दुष्कर्म की नीयत से छेड़खानी की. विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी. वहीं पुलिस में ऊंची पहुंच की रौब दिखायी. इसके कारण उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी. इसका लाभ उठाकर 6 फरवरी की रात विशाल शराब के नशे में रात 12:00 बजे उसके घर का दरवाजा खटखटा रहा था. दरवाजा खोलने पर घर के भीतर घुस आया. उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. किसी तरह से वह विशाल को धक्का देकर घर से बाहर निकाली. दरवाजा बंद कर घर में छिपी रही. उसने देर शाम घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. खबर लिखे जाने तक आरोपी विशाल ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




