दूधबिला व बड़ापासेया पंचायत पर लगाया जुर्माना, पंसेवक हटाये गये

Updated at : 07 Jun 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
दूधबिला व बड़ापासेया पंचायत पर लगाया जुर्माना, पंसेवक हटाये गये

मनरेगा योजना में लापरवाही के आरोप में बीडीओ ने की कार्रवाई नोवामुंडी : मनरेगा में 100 दिन कार्य सृजन नहीं करने को लेकर दूधबिला व बड़ापासेया पंचायत पर एक-एक हजार रुपये का दंड लगाया गया. विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही को लेकर कादाजामदा पंचायत सेवक ज्योतिष लागुरी को हटा दिया गया. वहीं लक्ष्मण गोप […]

विज्ञापन

मनरेगा योजना में लापरवाही के आरोप में बीडीओ ने की कार्रवाई

नोवामुंडी : मनरेगा में 100 दिन कार्य सृजन नहीं करने को लेकर दूधबिला व बड़ापासेया पंचायत पर एक-एक हजार रुपये का दंड लगाया गया. विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही को लेकर कादाजामदा पंचायत सेवक ज्योतिष लागुरी को हटा दिया गया. वहीं लक्ष्मण गोप को कादाजामदा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में पेटेता के पंचायत सेवक शशधर गोप व रोजगार सेवक विकास कुमार सिंह को शो-कॉज किया गया है.
उक्त कार्रवाई बीडीओ अमरेन डांग ने मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में की. योजनाओं से संबंधित जियो टैगिंग में धीमी रफ्तार को लेकर गुवा पूर्वी पंचायत सेवक कमलकांत महतो को शो-कॉज किया गया. कार्य में तेजी लाने के लिए बीडीओ ने कड़ी फटकार लगाई. मनरेगा में एकाउंट के साथ आधार पंजीयन शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया. डिले पेमेंट की स्थिति में सुधार लाने को कहा. दीरिबुरु पंचायत में जॉब कार्ड में सुधार करने को कहा. 12 जून को चाईबासा में कैशलेस प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधि समेत सभी कर्मियों को भाग लेने का निर्देश दिया. जनसेवकों को छह माह से वेतन बंद, किया बैठक का बहिष्कार : प्रखंड के जन सेवकों का करीब छह माह से वेतन बंद है. वहीं पंचायत सेवकों को मार्च-अप्रैल से वेतन बंद है. इसके कारण उन्होंने समीक्षा बैठक का बहिष्कार किया. बैठक में मुख्य रुप से बीपीओ निरंजन मुखी, जेई मनोज पासवान, वालिद अनवर, बीएओ सुबोध प्रमाणिक, नरेश मुंडा समेत आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola