XLRI जमशेदपुर में खुला ‘एक्साइट’ रूरल बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर, ग्रामीण स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान
प्रेस वार्ता कर जानकारी देते XLRI जमशेदपुर और नाबार्ड के अधिकारी
XLRI Jamshedpur: पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान देने के लिए, XLRI जमशेदपुर और नाबार्ड ने हाथ मिलाया है. शनिवार को नाबार्ड के चेयरमैन डॉ. शाजी केवी ने ‘एक्साइट’ (ExCITE) सेंटर का उद्घाटन किया. यह केंद्र बिहार, झारखंड और बंगाल समेत 12 राज्यों के ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और आदिवासी उद्यमियों को प्रोफेशनल मेंटरशिप और फंडिंग सपोर्ट देगा.
XLRI Jamshedpur, जमशेदपुर (संदीप कुमार की रिपोर्ट): देश में ग्रामीण व्यवसाय और इनोवेशन को बढ़ावा देने की दिशा में, XLRI और नाबार्ड ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) के चेयरमैन डॉ. शाजी केवी ने शनिवार को, XLRI जमशेदपुर के परिसर में ‘एक्साइट’ (ExCITE) – रूरल बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया. यह केंद्र नाबार्ड के समर्थन और ग्राम्य विकास निधि स्कीम के तहत स्थापित किया गया है, जो पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा.
आपके शहर में
पूर्वी भारत को मिलेगी नई पहचान
कार्यक्रम में XLRI बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन टी.वी. नरेंद्रन, संस्थान के निदेशक फादर सेबेस्टियन जॉर्ज समेत कई अन्य अतिथियों ने भी हिस्सा लिया. इस संबंध में एमओयू पर 19 दिसंबर 2025 को हस्ताक्षर हुए थे, लेकिन शनिवार को उद्घाटन के बाद यह केंद्र अब पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. इससे न केवल जमशेदपुर और झारखंड, बल्कि पूरे पूर्वी भारत को स्टार्टअप इकोसिस्टम में नई पहचान मिलेगी.
Also Read: गढ़वा: रामनवमी में बवाल के बाद पुलिस का हंटर, 72 नामजद और 200 से अधिक अज्ञात पर FIR, 20 को जेल
12 राज्यों को कवर करेगा एक्साइट
नवस्थापित एक्साइट सेंटर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के 12 राज्यों को कवर करेगा. इसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं. यह केंद्र कृषि, एग्री-बिजनेस, आदिवासी आजीविका और महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन देगा. इसकी कार्यप्रणाली ‘सोशल इंपैक्ट फर्स्ट, प्रॉफिट सेकंड’ के सिद्धांत पर आधारित होगी.
स्टार्टअप्स को मिलेगा पूरा सपोर्ट
एक्साइट चयनित स्टार्टअप्स को प्रोफेशनल मेंटरशिप, बिजनेस डेवलपमेंट सपोर्ट, फंडिंग लिंकेज और मार्केट एक्सेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. XLRI के फैकल्टी-इन-चार्ज प्रो. सौरव स्नेहव्रत ने बताया कि, एक्साइट का लक्ष्य देश के अग्रणी रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर्स में शामिल होना है. यहाँ मैनेजमेंट विशेषज्ञता और ग्रामीण समझ का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को ग्लोबल मंच मिल सके.
क्या होगा फायदा इन 4 प्वॉइंट्स में समझें
प्रोफेशनल मेंटरशिप और बिजनेस डेवलपमेंट सपोर्ट
फंडिंग लिंकेज, ग्रांट्स और इन्वेस्टर कनेक्शन
तकनीकी संसाधन, मार्केट एक्सेस और स्केलिंग सपोर्ट
हब-एंड-स्पोक मॉडल के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच
Also Read: गढ़वा में बेखौफ अपराधी: ग्राहक बनकर आए युवक ने दुकानदार को मार दी गोली, हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए