घाघीडीह जेल की तलाशी में मिले प्रतिबंधित सामानों के मामले में गैंगस्टर सुधीर दुबे समेत सभी आरोपी बरी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

जमशेदपुर की घाघीडीह केंद्रीय कारागार में 2017 में हुई छापेमारी के मामले में गैंगस्टर सुधीर दुबे और चार अन्य अभियुक्तों को कोर्ट ने बरी कर दिया है. प्रतिबंधित सामानों की बरामदगी के इस केस में अभियोजन पक्ष ठोस सबूत पेश नहीं कर सका.

विज्ञापन

जमशेदपुर : घाघीडीह केंद्रीय कारागार में 2017 में हुई छापेमारी में प्रतिबंधित सामानों की बरामदगी के मामले में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी जितेंद्र राम की अदालत ने गैंगस्टर सुधीर दुबे समेत सभी पांच अभियुक्त किशोर रजक, मोहन लाल होन्हागा, मो. वारिस और ऋतु बनरा को संदेह का लाभ देते हुए केस से बरी कर दिया. सुधीर दूबे के बचाव में अधिवक्ता गौरव पाठक एवं साकेत सुमन ने कोर्ट में पक्ष रखा.

आपके शहर में

विज्ञापन

2017 में जेल में चलाया गया था तलाशी अभियान

मालूम हो कि 2 जुलाई 2017 को घाघीडीह जेल में अचानक सघन तलाशी अभियान चलाया गया था. इस दौरान जेल के भीतर से मोबाइल फोन, चार्जर, चाकू, इयरफोन, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, बीड़ी और सिगरेट जैसे कई प्रतिबंधित सामान बरामद किये गये थे. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 6 गवाहों का परीक्षण कराया गया. लेकिन सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने ठोस तर्क प्रस्तुत किये. अदालत ने अभियोजन द्वारा पेश किये गये साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का गहन परीक्षण करने के बाद पाया कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद नहीं हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola