गढ़वा में बेखौफ अपराधी: ग्राहक बनकर आए युवक ने दुकानदार को मार दी गोली, हालत गंभीर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Mar 2026 5:05 PM
घायल दुकानदार उमेश मेहता
Garhwa Crime News: गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में अपराधियों ने नरखोरिया गांव में एक दुकानदार उमेश मेहता को गोली मार दी. जिससे वे घायल हो गये. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पढ़िये खौफनाक वारदात को कैसे अंजाम दिया गया.
Garhwa Crime News, गढ़वा (अविनाश की रिपोर्ट): गढ़वा जिला स्थित श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में, शनिवार को दिनदहाड़े गोलीबारी हुई, जिससे हड़कंप मच गया. बेखौफ अपराधियों ने एक दुकान में घुसकर 50 वर्षीय उमेश मेहता को निशाना बनाकर उन्हें गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि वे दिवंगत जय गोविंद महतो के के पुत्र हैं.
दुकान पर सामान मांगते ही दाग दी गोली
घटना के संबंध में अस्पताल में भर्ती घायल उमेश मेहता ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे. तभी एक युवक ग्राहक बनकर आया और उसने पहले सिगरेट और गुटखा मांगा. जैसे ही वह सामान देने के लिए पीछे मुड़े, तभी आरोपी ने अचानक हथियार निकालकर उन पर फायरिंग कर दी. गोली उनके बाएं कंधे में लगी और शरीर को भेदते हुए पार हो गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके पाकर फरार हो गया.
Also Read: Theft: रामनवमी के दिन रांची में 15 लाख की चोरी, बंद घर में चोरों हाथ किया साफ
घायल की स्थिति स्थिर, गढ़वा रेफर
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में श्री बंशीधर नगर स्थित अनुमंडल अस्पताल, पहुंचाया. अस्पताल की डीएस डॉ. सुचित्रा कुमारी के अनुसार, घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर है. हालांकि, गोली लगने से घाव गंभीर है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच शुरू
सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटा लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Also Read: कोलकर्मियों को 30 लाख तक मिल सकेगा होम लोन एडवांस, लेकिन सेवा शर्त के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










