राम के नाम पर हुड़दंग और तलवारें मंजूर नहीं, बीरभूम में भाजपा पर बरसे अभिषेक बनर्जी, मंच में लगी आग

Updated at : 28 Mar 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
Abhishek Banerjee Labhpur Rally Fire West Bengal Assembly Election 2026

लाबपुर में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते अभिषेक बनर्जी.

Abhishek Banerjee Labpur Rally Fire: बीरभूम के लाभपुर में अभिषेक बनर्जी की रैली के बाद उनके मंच में आग लग गयी. इससे पहले टीएमसी नेता ने राम नवमी हिंसा और एसआईआर के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा. केंद्र सरकार पर आवास योजना के पैसे नहीं देने के आरोप लगाये.

विज्ञापन

Abhishek Banerjee Labpur Rally Fire: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को आयोजित तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रैली में अचानक अफरा-तफरी मच गयी. अभिषेक बनर्जी का भाषण खत्म होने के तुरंत बाद मंच के एक हिस्से में आग लग गयी. हालांकि, दमकलकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

अभिषेक ने भाजपा को उपद्रवियों की पार्टी कहा

इससे पहले, रैली को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने राम नवमी पर हुई हिंसा के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला. अभिषेक ने बीजेपी को ‘उपद्रवियों की पार्टी’ करार दिया.

केवल राम नवमी पर ही हिंसा क्यों? – अभिषेक

मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज और जंगीपुर में हुई हालिया झड़पों का जिक्र करते हुए अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाये. कहा कि बंगाल में दुर्गा पूजा, ईद, क्रिसमस और छठ जैसे त्योहार हमेशा शांति से मनाये जाते हैं. केवल राम नवमी पर ही हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें क्यों आती हैं?

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शराब पीकर अराजकता फैलाते हैं भाजपा के बाहरी गुंडे- अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठन राम नवमी के जुलूसों में बाहरी गुंडों को लाते हैं. ये लोग सरेआम तलवारें लहराते हैं और शराब पीकर अराजकता फैलाते हैं. अभिषेक ने तंज कसते हुए कहा कि धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा को अयोध्या की जनता ने 2024 में ही नकार दिया था. अब बंगाल और अन्य चुनावी राज्यों की बारी है.

भाजपा का मतलब ही ‘उपद्रवी’ है. वे बंगाल की शांति भंग करने के लिए त्योहारों का इस्तेमाल ढाल की तरह कर रहे हैं. बाहरी जमींदारों को सबक सिखाने का समय आ गया है.

अभिषेक बनर्जी, महासचिव, TMC

एसआईआर (SIR) की कतार और ‘बाहरी जमींदार’

अभिषेक बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लाखों असली मतदाताओं के नाम हटाकर बंगाल के लोगों को एसआईआर की लंबी कतारों में खड़ा होने पर मजबूर कर दिया है.

6 महीने में बंगाल के हर गरीब के सिर पर होगी छत – बनर्जी

केंद्र सरकार पर आवास योजना का फंड रोकने का आरोप लगाते हुए अभिषेक बनर्जी ने ऐलान किया कि भले ही केंद्र ने 10 पैसे न दिये हों, लेकिन तृणमूल कांग्रेस की सरकार अगले 6 महीनों में राज्य के हर गरीब के सिर पर छत (घर) सुनिश्चित करेगी.

आग लगने के कारणों की होगी जांच

अभिषेक बनर्जी जैसे ही अपना संबोधन समाप्त कर मंच से उतरे, मंच के एक कोने में आग की लपटें दिखाई देने लगीं. फायर टेंडर और कर्मियों ने आग को फैलने से रोका. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अब आग लगने के कारणों की जांच में जुट गये हैं. प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट या गर्मी का परिणाम माना जा रहा है, लेकिन राजनीतिक साजिश के एंगल को भी नकारा नहीं जा रहा.

राम नवमी जुलूस के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा का वीडियो यहां देखें

इसे भी पढ़ें

घुसपैठिये तय नहीं करेंगे बंगाल का भविष्य, ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ अमित शाह की 40 पेज की चार्जशीट

5 अप्रैल को कूचबिहार से बंगाल में भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे पीएम मोदी

मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हिंसा के बीच रिपोर्ट कार्ड बनाम चार्जशीट, तृणमूल-भाजपा आमने-सामने

गाना बजाने को लेकर विवाद, बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola