नोवामुंडी के मुंडा साई में जंगली हाथियों के एंट्री से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग सतर्क

Updated:
विज्ञापन

नोवामुंडी के मुंडा साई के जंगल में हाथियों का झुंड. फोटो: प्रभात खबर

Noamundi News: नोवामुंडी के मुंडा साई क्षेत्र में 26 जंगली हाथियों के झुंड से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर उन्हें जंगल की ओर खदेड़ा. बाद में अन्य गांवों में भी हाथियों की मौजूदगी देखी गई. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और दूरी बनाए रखने की अपील की. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट

Noamundi News: झारखंड के नोवामुंडी प्रखंड के मुंडा साई क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 26 जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड गांव के बीचों-बीच पहुंच गया. अचानक हाथियों को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षित स्थानों की ओर भागे लोग

शाम करीब 5:45 बजे जैसे ही हाथियों का झुंड गांव में दाखिल हुआ, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए. ग्रामीणों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गांव के मुंडा के माध्यम से वन विभाग को सूचना दी.

वन विभाग की तत्परता, झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया. फॉरेस्टर अमित महतो ने बताया कि यह झुंड पिछले कई दिनों से आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि इस झुंड में 8 छोटे हाथी (शावक) भी शामिल हैं, जो भोजन की तलाश में गांव की ओर आ गए थे. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

रात में फिर दिखा दूसरा झुंड

घटना के कुछ ही घंटों बाद रात करीब 8 बजे डूमर जुवा और कोकोईता गांव के जंगलों में 12 हाथियों का एक और झुंड देखा गया. इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई. ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम रात में ही मौके के लिए रवाना हो गई और हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ने की कार्रवाई शुरू की.

इसे भी पढ़ें: हाथी का तांडव : झुंड से बिछड़े हाथी ने रिहायशी इलाकों में मचाया उत्पात

वन विभाग ने सतर्क रहने की सलाह

वन विभाग ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हाथियों के पास न जाएं, उन्हें किसी भी प्रकार से छेड़ें नहीं और जैसे ही हाथियों की सूचना मिले, तुरंत अधिकारियों को जानकारी दें.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा में जंगली हाथियों का तांडव, एक महिला समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola