7,000mAh बैटरी, 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, इस दिन लॉन्च हो रहा रियलमी का धांसू फोन

Updated at : 28 Mar 2026 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
Realme 16 5G India Launch

Realme 16 5G (Photo: Realme)

Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल को एंट्री करने वाला है. इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसकी जबरदस्त बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले. यह फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. आइए इसके फीचर्स पर एक-एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक दिलचस्प अपडेट है. Realme बहुत जल्द भारत में अपना नया फोन Realme 16 5G लॉन्च करने वाला है. ये फोन पहले ही कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में आ चुका है और अब इंडिया में एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है. Realme की नंबर सीरीज में पहले से Realme 16 Pro और 16 Pro+ 5G जैसे मॉडल मौजूद हैं. अब ये नया फोन उस लाइनअप को और मजबूत करेगा. 

लॉन्च से पहले ही कंपनी इस फोन से जुड़े कई फीचर्स टीज कर चुकी है. सबसे बड़ी हाइलाइट है इसकी तगड़ी 7,000mAh बैटरी. आइए जान लेते इसकी लॉन्च डेट कब है और अब तक कौन-कौन से फीचर्स कन्फर्म हो चुके हैं.

कब लॉन्च होगा Realme 16 5G?

Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. खास बात ये है कि यह फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहां इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है.

Realme 16 5G के कन्फर्म फीचर्स

इस फोन में आपको 6.57-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा और 4,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी. साथ ही 3,000Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,160Hz PWM डिमिंग इसे स्मूद और आंखों के लिए आरामदायक बनाते हैं.

डिजाइन की बात करें तो ये फोन काफी स्लिम है. सिर्फ 8.1mm मोटा और वजन 183 ग्राम. ऊपर से इसमें IP69 रेटिंग दी गई है. परफॉर्मेंस को कूल रखने के लिए इसमें AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है.

कंपनी ने अभी तक इंडियन वेरिएंट का चिपसेट कन्फर्म नहीं किया है. लेकिन ग्लोबल मॉडल में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है, जो 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर आप लगभग 21 घंटे WhatsApp चला सकते हैं, 22 घंटे Instagram Reels देख सकते हैं, 22 घंटे तक YouTube वीडियो देख सकते हैं या फिर करीब 6 दिन तक म्यूजिक एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Tecno Spark 50 5G लॉन्च, बजट में मिलेगा Pixel जैसा कैमरा लुक

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola