मारुति व टेंपो की टक्कर में दो महिला घायल

Updated at : 01 Apr 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
मारुति व टेंपो की टक्कर में दो महिला घायल

मारुति व टेंपो की टक्कर में दो महिला घायल

विज्ञापन

कोलेबिरा. सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. 46 वर्षीय अनीता खलखो व 40 वर्षीय देवकी देवी ठेठईटांगर केरिया निवासी टेंपो से कोलेबिरा नवोदय विद्यालय अपने बच्चों को लेने के लिए आ रही थी. इस क्रम में बरवाडीह मोड़ के समीप कोलेबिरा की ओर एक मारुति कार गांगुटोली की ओर जा रही थी, तभी मारुति व टेंपो में टक्कर हो गयी. घटना में टेंपो में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. दुर्घटना के बाद मारुति चालक ने दोनों घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया. डॉक्टर ने दोनों महिला का इलाज किया.

तालाब में डूबने से एक की मौत

कोलेबिरा. तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय मेघनाथ सिंह ढेकीटोली निवासी दशकर्म कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केउंदपानी भेलवाटोली गये थे. बाल व दाढ़ी बनाने के बाद उक्त व्यक्ति तालाब में नहाने गया, जहां पैर फिसल जाने से तालाब में डूब गया. देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजन तालाब में देखने गये. मेघनाथ सिंह को तालाब में डूबा पाया. परिजनों ने उसे तत्काल तालाब से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola