कैंप लगा कर दी गयी स्व गणना की जानकारी

कैंप लगा कर दी गयी स्व गणना की जानकारी
कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड सभागार में जनगणना के तहत स्व-गणना कैंप लगाया गया. इसमें सीओ सह बीडीओ अनूप कच्छप उपस्थित थे. कैंप के दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी. जानकारी दी गयी कि आम नागरिक एक मई से 15 मई तक ऑनलाइन पोर्टल व मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं .स्व-गणना से मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य सरल और सटीक होगा. बीडीओ अनूप कच्छप ने उपस्थित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वह अपने क्षेत्र में आमलोगों को स्व-गणना के लिए जागरूक करें और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें. जनगणना प्रभारी सुदर्शन जोजो ने कहा कि स्व-गणना से जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी व सटीक बनेगी. साथ ही नागरिकों से निर्धारित समय अवधि में ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज करने का आग्रह किया. जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने भी जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की. प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम ने लोगों से भी स्व-गणना अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं व नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए सभी नागरिक इसमें सहयोग करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










