बारिश से लचरागढ़ पंचायत भवन में जलजमाव, परेशानी

Updated:
विज्ञापन
बारिश से लचरागढ़ पंचायत भवन में जलजमाव, परेशानी

भारी वर्षा के कारण पंचायत भवन में पानी | Prabhat Khabar Network

लचरागढ़ पंचायत भवन में मूसलाधार बारिश के कारण पानी घुस गया, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ और जरूरी सामान खराब हो गए। मुखिया ने निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन

कोलेबिरा. लचरागढ़. प्रखंड के लचरागढ़ पंचायत भवन में बुधवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. बारिश का पानी मुख्य द्वार से होकर कार्यालय कक्ष, सभागार और अन्य कमरों में घुस गया, जिससे पंचायत का कामकाज प्रभावित हुआ. पानी भरने से कार्यालय में रखी कई आवश्यक सामग्री भींग कर खराब हो गयी और कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बुधवार को लचरागढ़ में साप्ताहिक हाट (बड़ा बाजार) लगने के कारण बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से पंचायत भवन पहुंचे थे. इस दौरान हुई तेज बारिश से आम लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. पंचायत की मुखिया जिरेन मड़की ने इस स्थिति के लिए कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य सड़क का निर्माण कर रही एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क किनारे नाली का निर्माण अधूरा और त्रुटिपूर्ण तरीके से किया गया है. साथ ही बाजार क्षेत्र के पास मिट्टी जमा कर देने से बारिश के पानी की निकासी बाधित हो गयी. इस कारण पानी नाली से बहने के बजाय सड़क पर जमा हो गया और पंचायत भवन में प्रवेश कर गया. मुखिया ने कहा कि यदि नाली का निर्माण सही ढंग से किया जाता और जल निकासी की समुचित व्यवस्था होती तो पंचायत भवन में जलभराव नहीं होता. उन्होंने संबंधित एजेंसी से जल्द नाली निर्माण पूरा कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की.


विज्ञापन
Rathindra Kumar Gupta

लेखक के बारे में

By Rathindra Kumar Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola