प्रधानाध्यापकों की बैठक में दिये गये दिशा-निर्देश

न्यूज़ | Prabhat Khabar Network
जलडेगा प्रखंड में प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें बीपीओ ने जे गुरुजी ऐप पर स्प्लिट सिलेबस और कक्षाओं की जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए।
जलडेगा. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन कुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में प्रखंड के बीआरसी में सभी उच्च विद्यालय, पीएमश्री व आदर्श विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में बीपीओ ने जे गुरुजी ऐप पर स्प्लिट सिलेबस के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा ली जाने वाली कक्षाओं की जानकारी जे गुरुजी ऐप पर संधारित करना अनिवार्य है. बैठक में कुमुद रंजन कुमार, विद्याधर सिंह, सायनंदन दुबे, त्रिशला जोजो, कंचन माला देवी, फादर फ्रांसिस जेवियर सोरेंग, मुक्ति प्रकाश सोरेंग, रिसोर्स शिक्षक रोहित, ऑपरेटर भूपेंद्र कुमार, जयप्रकाश सिंह व सुभाष कुमार महतो उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










