पतिअंमबा में निकाली गयी कलशयात्रा
न्यूज़ | Prabhat Khabar Network
जलडेगा के पतिअंबा गांव में नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रविवार को देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा।
जलडेगा. प्रखंड के पतिअंबा गांव में स्व दिलीप साहू के स्मृति में नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर का शुक्रवार को गुंबद भराई के साथ शनिवार को कलशयात्रा निकाली गयी. पुरोहित पंडित जगन्नाथ पंडा, लखेश्वर पंडा, मानस पंडा, रंजीत पंडा आदि पुरोहितों की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एडेगा स्थित तुरतरिया नाला से कलश में जल भरकर जय श्री राम, राधे-राधे, जय श्री कृष्णा समेत विभिन्न जयघोष के साथ विभिन्न रास्तों से होकर मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया गया. रविवार को नवनिर्मित मंदिर में श्री राधा कृष्ण, मां दुर्गा,नव ग्रहों सहित अन्य देवी देवताओं के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. सोमवार को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा. मौके पर अविनाश साहू, मल्लिका साहू, विक्रम साहू, गीता रानी साहू, विद्याधर साहू, आलोक साहू, जगदीश साहू, जितेंद्र साहू, शैलेंद्र साहू, नरेंद्र साहू उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए