सिमडेगा में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नगर परिषद ने किया स्वागत
उत्साह के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. इस दौरान शहर में अमन, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया.
सिमडेगाः ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को शहर में अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस के नीचे बाजार पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा और उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू ने स्वागत किया और लोगों को ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी.
आपके शहर में
इस मौके पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जीवन पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि सिमडेगा की सबसे बड़ी ताकत आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब है, जिसे हर हाल में मजबूत बनाए रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें- बाढ़ से 38 किसानों की फसल बर्बाद, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का सत्यापन
महावीर चौक पर मौलाना ने दिया एकता का संदेश
जुलूस के महावीर चौक पहुंचने पर मौलाना रौशनुल कादरी ने तकरीर के माध्यम से एकता और भाईचारे का संदेश दिया. उन्होंने देश की प्रगति में मुस्लिम समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, कृषि, कला, खेल, विज्ञान और देश की सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिम समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
उन्होंने कहा कि देश की उन्नति सभी धर्मों और समुदायों के लोगों की मेहनत, एकजुटता और आपसी सहयोग से संभव है. गंगा-जमुनी तहजीब को देश की खूबसूरत विरासत बताते हुए उन्होंने अमन, मोहब्बत और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील की. साथ ही लोगों से मिल-जुलकर रहने और देश की तरक्की में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा पुलिस का ऑपरेशन विश्वास सफल, 128 लोगों को वापस मिले गुम और चोरी के मोबाइल
प्रशासन ने संभाली विधि-व्यवस्था
जुलूस के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये थे. एसडीओ सुमंत तिर्की, एसडीपीओ धर्म देव पासवान और सीओ सह बीडीओ इम्तियाज अहमद जुलूस के साथ चलकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे. प्रशासन की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए