ईद मिलादुन्नबी पर बानो में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग | Prabhat Khabar Network
बानो में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया. मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.
बानो (सिमडेगा): ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को बानो में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला. जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने इस्लामी नारे लगाते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की.
आपके शहर में
जुलूस गौसिया मस्जिद से शुरू होकर रेलवे स्टेशन रोड होते हुए बिरसा चौक पहुंचा. इसके बाद जुलूस ऊपर चौक तक गया और फिर आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए वापस मस्जिद पहुंचा. जुलूस में शामिल लोग धार्मिक उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे. ईद मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा पुलिस का ऑपरेशन विश्वास सफल, 128 लोगों को वापस मिले गुम और चोरी के मोबाइल
सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बानो पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. पुलिस द्वारा जुलूस के मार्ग और विभिन्न स्थानों पर बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रही.
ये भी पढ़ें- MDM बनाने के दौरान गर्म दाल से झुलसी रसोइया, इलाज के लिए विभाग से मदद की गुहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए