MDM बनाने के दौरान गर्म दाल से झुलसी रसोइया, इलाज के लिए विभाग से मदद की गुहार

Updated:
विज्ञापन

गर्म दाल गिरने से झुलसी रसोइया, विभाग से लगाई मदद की गुहार | Prabhat Khabar Network

गुमला के बालिका मध्य विद्यालय में एमडीएम बनाते समय रसोइया प्रबिला खेस गर्म दाल से झुलस गईं. आर्थिक तंगी के कारण संघ ने सरकार से इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

गुमलाः चैनपुर प्रखंड स्थित बालिका मध्य विद्यालय चैनपुर में मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान गर्म दाल गिरने से रसोइया प्रबिला खेस झुलस गयीं. घटना 12 अगस्त 2026 की है. हादसे के बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं और अन्य लोगों ने तत्काल उनकी मदद की. लेकिन अधिक झुलसने के कारण इलाज में काफी खर्च आ रहा है, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पति की मौत, तीन बेटियों की जिम्मेदारी

विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ ने प्रबिला खेस के इलाज के लिए विभाग या सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की है. संघ की प्रखंड अध्यक्ष बासमती देवी और जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने भी अपनी ओर से आर्थिक सहयोग किया है. संगठन के अनुसार प्रबिला के पति का निधन हो चुका है और उनकी तीन छोटी बेटियां हैं. ऐसे में इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए बेहद मुश्किल है.

ये भी पढ़ें- स्कूल की चहारदीवारी के लिए सांसद की अनुशंसा भी बेअसर, एक साल बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण

उपायुक्त को भेजी घटना की तस्वीर और वीडियो

संघ की जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने बताया कि घटना की तस्वीर और वीडियो उपायुक्त को भेजे गये हैं. विभाग की ओर से लिखित आवेदन मांगा जाता है, तो वह भी उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि रसोइया रोजाना गैस और आग के बीच काम करती हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है.

सरकार से पूरा इलाज खर्च उठाने की मांग

देवकी देवी ने सरकार और विभाग से प्रबिला खेस के इलाज का पूरा खर्च वहन करने की मांग की है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज प्रभावित न हो. इधर, घटना के बाद स्कूल परिवार की ओर से भी कुछ आर्थिक मदद की गयी है, लेकिन अधिक जलने के कारण इलाज के लिए और राशि की जरूरत है. संगठन ने पीड़ित रसोइया के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- मोबाइल चोरी करते पकड़ाया युवक, लोगों ने पोल से बांधकर पीटा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola