मोबाइल चोरी करते पकड़ाया युवक, लोगों ने पोल से बांधकर पीटा

Updated:
विज्ञापन

पोल से बंधा आरोपी युवक

गुमला के हरिओम कॉलोनी में मोबाइल चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर बिजली के पोल से बांधा और जमकर पिटाई की.

विज्ञापन

गुमलाः शहर के हरिओम कॉलोनी में मंगलवार की सुबह मोबाइल चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने युवक को बिजली के पोल से रस्सी के सहारे बांध दिया और उसकी पिटाई की. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिंदु देवी के घर से मोबाइल चोरी कर एक युवक भाग रहा था. लोगों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया. पकड़े गए युवक ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि उससे पहली बार ऐसी गलती हुई है.

ये भी पढ़ें- आदिवासी एकता महाजुटान की तैयारी तेज, 30 अगस्त की रैली के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने की रणनीति

इलाके में लगातार चोरी का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हरिओम कॉलोनी में मोबाइल चोरी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. कुछ लोग अलग-अलग बहाने से घरों में प्रवेश करते हैं और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं. लोगों ने बंद घरों को भी निशाना बनाए जाने और लाखों रुपए की चोरी होने की शिकायत की.

पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराजगी

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को पकड़ने के बाद पुलिस को तत्काल सूचना दी गयी थी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. इससे इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही. बाद में स्थानीय लोगों ने युवक को छोड़ दिया. घटना को लेकर पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी.

ये भी पढ़ें- गुमला में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच भाईचारे और सौहार्द का संदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola