घाघरा में राखी प्रतियोगिता, छात्राओं ने भाइयों को बांधी राखी

Updated:
विज्ञापन

भाईयों को राखी बांधती छात्राएं

घाघरा के गोपाल साहू पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने आकर्षक राखियां बनाकर भाई-बहन के प्रेम का संदेश दिया.

विज्ञापन

घाघरा (गुमला): रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर घाघरा स्थित गोपाल साहू पब्लिक स्कूल में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक से बढ़कर एक आकर्षक राखियां बनायीं. इसके बाद छात्राओं ने विद्यालय के छात्रों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर छात्रों ने अपनी बहनों की हर परिस्थिति में रक्षा करने का संकल्प लिया. प्रधानाध्यापक नीरज कुमार साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी मिलती है. कार्यक्रम के अंत में बेहतर राखी बनाने वाली छात्राओं की सराहना की गई.

ये भी पढ़ें- स्कूल की चहारदीवारी के लिए सांसद की अनुशंसा भी बेअसर, एक साल बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola