बोलबा पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

Author Ravikant|Edited by Pradip Kumar Mahto
Updated:
विज्ञापन

परिजनों के साथ बरामद की गई महिला फोटो रविकांत | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के बोलबा थाना पुलिस ने 27 जून से लापता 23 वर्षीय महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। पुलिस की तत्परता से महिला की हुई सुरक्षित घर वापसी।

विज्ञापन

सिमडेगा: बोलबा थाना पुलिस ने गुमशुदा 23 वर्षीय महिला को सकुशल बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. महिला 27 जून को बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी. मामले में बोलबा थाना में सनहा संख्या-15/26 दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला की खोज के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया. पुलिस के प्रयासों से 11 जुलाई को महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया. सत्यापन एवं अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. इस संबंध में सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के गुम होने या संदिग्ध परिस्थिति की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola