सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई, 281 किलो जावा महुआ व 4 लीटर महुआ शराब नष्ट

Author Ravikant|Edited by Amleshnandan Sinha
Updated:
विज्ञापन
फोटो:  जावा महुआ को जब्त कर नष्ट करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network

जावा महुआ को जब्त कर नष्ट करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 281 किलो जावा महुआ और शराब को नष्ट किया. पुलिस ने लोगों से नशामुक्त समाज के लिए सहयोग की अपील की है.

विज्ञापन

सिमडेगा : जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिमडेगा पुलिस का अभियान लगातार जारी है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पिछले सप्ताह तक जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान पुलिस ने 281 किलोग्राम जावा महुआ और 4 लीटर महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया. साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया.

सिमडेगा पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि अवैध शराब की रोकथाम और नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें. यदि कहीं अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola