जलडेगा में गोवंश तस्करी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Author Ravikant|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

फोटो पुलिस गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन

सिमडेगा: जलडेगा थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी मामले में सिमडेगा पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने मामले के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक वध के उद्देश्य से अवैध रूप से ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर जलडेगा थाना कांड संख्या 27/25 दर्ज किया गया था. पुलिस जांच के दौरान इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर गुरुवार को मामले के एक अन्य नामजद आरोपी इम्तियाज उर्फ इफ्तियाज उर्फ ताजो मियां (34 वर्ष), पिता जहांगीर मियां, निवासी उर्दू मुहल्ला, थाना तपकारा, जिला खूंटी को गिरफ्तार किया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और अनुसंधान की कार्रवाई लगातार जारी है. कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola