सिमडेगा में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का उत्सव, मंगल गीतों के बीच हुआ कुआं पूजन

Updated:
विज्ञापन

Shree Krishna

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा में बालकृष्ण उत्सव धूमधाम से मनाया गया. राम जानकी मंदिर में पारंपरिक कुआं पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई. श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए.

विज्ञापन

सिमडेगा. धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ बालगोपाल भगवान श्रीकृष्ण का जलवा उत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ. श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में परंपरा का निर्वहन करते हुए विधिवत कुआं पूजन किया गया. इस दौरान पूरा वातावरण ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा.

विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के आकर्षक शृंगार

उत्सव की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के आकर्षक शृंगार से हुई. इसके बाद गाजे-बाजे और मंगल गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर मंगल कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए कुएं तक पहुंचीं.

कुआं पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

कुएं के पास पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गयी. महिलाओं ने लोक परंपरा के अनुसार बधाई गीत प्रस्तुत किये, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण

पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में मोतीलाल अग्रवाल, विमल जैन, कैलाश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल पिंटू, मनोज जैन, संजय अग्रवाल, अशोक जैन, गुलाब जैन, अमित गोयल सहित समिति के सभी सदस्यों तथा महिला समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola