Kolebira: कोंबाकेरा में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, नौ जुआरी गिरफ्तार - 42 हजार नकद और वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते एसडीपीओ धर्मदेव पासवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलेबिरा में जुआ अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 9 लोग गिरफ्तार हुए. 42,766 रुपये नकद, 101 ताश के पत्ते और कई वाहन जब्त किए गए.

विज्ञापन

कोलेबिरा (सिमडेगा). कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित कोंबाकेरा में सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई 22 सितंबर की रात करीब 12.10 बजे से 1.39 बजे तक की गयी.

विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग फरार

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके पर कई लोग जुआ खेलते मिले. पुलिस को देखते ही कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जुआ खेलने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

42,766 रुपये और मोबाइल जब्त

पुलिस ने घटनास्थल से 101 ताश के पत्ते और दो पैकेट ताश बरामद किये. गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 42,766 रुपये नकद और कई मोबाइल फोन भी जब्त किये गये. इसके अलावा घटनास्थल के आसपास खड़े 11 दोपहिया और चार चारपहिया वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है.

नौ आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में लचरागढ़ निवासी परमानंद ओहदार (47), सुभाष अग्रवाल (35), बिहारी पंडा (80), भोला साहू (69), आनंद साहू (57), संजय द्विवेदी उर्फ दुबे, मनीष कुमार राय (37), कोंबाकेरा निवासी बसंत साहू और जलडेगा निवासी राजेश अग्रवाल (52) शामिल हैं.

फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी छापेमारी जारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ धर्मदेव पासवान के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम में पुलिस निरीक्षक भिखारी राम, कोलेबिरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार समेत कोलेबिरा थाना और लचरागढ़ टीओपी के पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस के अनुसार, मामले में फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी छापेमारी जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola