चतरा में मचान टूटने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
chatra labourer death

सदर अस्पताल में लगी भीड़

Chatra News: चतरा में निर्माणाधीन मकान में मचान टूटने से दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में एक मजदूर की जान चली गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चतरा से दीनबंधु की रिपोर्ट 

Chatra News: झारखंड के चतरा शहर के राजा तालाब के पास एक निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के मोहनाडी गांव के दो मजदूर सुमित जायसवाल नामक व्यक्ति के मकान में निर्माण काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मचान टूट गया, जिससे दोनों मजदूर नीचे गिर पड़े. 

एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर 

 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद एक मजदूर संजू भुइया (35 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं दूसरे मजदूर संजय दास (40 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

घटना की सूचना मिलते ही दोनों मजदूरों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. अस्पताल परिसर में काफी देर तक मातमी माहौल बना रहा

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना की सूचना पर पुलिस भी सदर अस्पताल पंहुची। पुलिस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ किया. खबर लिखे जाने तक इस मामले में मृतक के परिजनों के द्वारा थाना में किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है. 

इसे भी पढ़ें: गुमला के कामडारा अस्पताल से गायब थीं डॉक्टर, इलाज के अभाव में एंबुलेंस चालक की मौत

इसे भी पढ़ें: रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर से हटाए गए दुकानदारों के पुनर्वास पर हाईकोर्ट सख्त, दिए निर्देश

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola