जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

Published at :11 May 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन

सिमडेगा. आम नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिमडेगा में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुन संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये. जानकारी के अनुसार जनता दरबार के माध्यम से लोगों की शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निवारण की दिशा में कार्रवाई की जाती है. सोमवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं. जनता दरबार में पिथरा बंधटोली निवासी अरुण ब्रिजेश बड़ाइक, कोंमेजरा कुम्हारटोली निवासी प्रमिला कुमारी, मरियमपुर निवासी इरमा खेस्स, बांसजोर निवासी जगरनाथ साहू, सलडेगा मोदीटोली निवासी सुरुचि देवी तथा केलुगा निवासी जगेश्वर बिंझिया ने अपनी शिकायतें व समस्याएं रखीं. पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच व त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

सिमडेगा. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के तहत जलडेगा थाना व पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहनों की जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गयी. चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर उनके आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गयी. पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि जिले में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola