52 वाहनों से वसूला गया 1.16 लाख रुपये जुर्माना

सड़क सुरक्षा को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को बस स्टैंड परिसर व शहर के आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना था. अभियान के दौरान बस स्टैंड के मुख्य द्वार व आसपास अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे गये. कार्रवाई के क्रम में कुल 52 वाहनों से 1,16,001 की ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया. प्रशासन ने बस स्टैंड परिसर व आसपास भारी वाहनों, बसों समेत अन्य गाड़ियों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने का निर्देश दिया. साथ ही वाहन चालकों व आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करने तथा यातायात व्यवस्था बनाये रखने की हिदायत दी गयी. अभियान के दौरान अंचल अधिकारी इम्तियाज अंसारी, मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन, अजीत रवि, नितेश, सिद्धार्थ राज, सिटी मैनेजर एवं पुलिस पदाधिकारी मनीष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










