WhatsApp Plus फीचर रोलआउट, अब पैसे देने पर मिलेंगे नए थीम्स और स्टिकर्स
व्हाट्सएप
WhatsApp के नए Plus फीचर में कस्टम थीम्स, नए ऐप आइकॉन्स, एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, 20 चैट पिन और खास रिंगटोन्स जैसे फीचर्स यूजर्स को मिलेंगे. फिलहाल यह फीचर चुनिंदा iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है.
अगर आप भी हर दिन एक जैसे दिखने वाले WhatsApp इंटरफेस को देखकर बोर हो चुके हैं, तो अब आपका चैटिंग एक्सपीरियंस पूरी तरह बदलने वाला है. WhatsApp ने अपना नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इसके जरिए यूजर्स अब ऐप के कलर्स, आइकॉन्स, स्टिकर्स और यहां तक कि चैट मैनेजमेंट को भी अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज कर सकेंगे. WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Plus को फिलहाल चुनिंदा iPhone यूजर्स के लिए ही जारी किया जा रहा है. आने वाले समय में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है.
WhatsApp Plus में क्या मिलेगा खास?
WhatsApp Plus फिलहाल कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जो ऐप को ज्यादा पर्सनल और आकर्षक बनाने पर फोकस करते हैं. इसमें-
- सब्सक्राइबर्स को एक्सक्लूसिव एनिमेटेड स्टिकर पैक्स मिलेंगे, जिनमें खास ओवरले इफेक्ट्स दिए जाएंगे. खास बात यह है कि नॉर्मल WhatsApp यूजर्स भी इन स्टिकर्स को चैट में देख सकेंगे, लेकिन उन्हें डाउनलोड सिर्फ Plus सब्सक्राइबर्स ही कर पाएंगे.
- इसके अलावा, यूजर्स को 18 अलग-अलग एक्सेंट कलर्स मिलेंगे, जिनमें Vibrant Blue, Royal Purple, Forest Green, Burgundy और Golden Yellow जैसे ऑप्शन्स शामिल हैं. चुना गया कलर पूरे ऐप इंटरफेस पर लागू हो जाएगा.
- WhatsApp Plus में 14 नए ऐप आइकॉन्स भी दिए गए हैं, जिनमें मिनिमल और स्टाइलिश डिजाइन शामिल हैं.
- प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स 3 की जगह 20 चैट्स तक पिन कर सकेंगे. इसके अलावा कस्टम चैट लिस्ट पर एक ही थीम, नोटिफिकेशन टोन और रिंगटोन लागू करने का ऑप्शन भी मिलेगा.
- WhatsApp Plus में 10 एक्सक्लूसिव रिंगटोन्स भी दिए गए हैं, जिनमें Flutter, Tempo, Ripple, Quest, Drum, Murmur, Flux, Meadow, Bubble और Carnival शामिल हैं.
किन यूजर्स को मिलेगा व्हाट्सऐप प्लस?
फिलहाल WhatsApp Plus सिर्फ चुनिंदा iPhone यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया जा रहा है. यह फीचर WhatsApp for iOS के वर्जन 26.17.74 पर उपलब्ध है. यूजर्स ऐप की Settings में जाकर चेक कर सकते हैं कि उनके अकाउंट पर यह सब्सक्रिप्शन उपलब्ध हुआ है या नहीं. जल्द ही कंपनी आने वाले समय में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा सकती है.
साथ ही WhatsApp Plus अभी केवल स्टैंडर्ड WhatsApp Messenger ऐप पर उपलब्ध है और WhatsApp Business यूजर्स को यह फीचर नहीं मिलेगा.
WhatsApp आने वाले समय में Plus सब्सक्रिप्शन में और प्रीमियम फीचर्स जोड़ सकता है. हालांकि जो यूजर्स इस प्लान को नहीं लेना चाहते, वे पहले की तरह मुफ्त में WhatsApp की सभी जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल करते रहेंगे.
WhatsApp Plus की कीमत कितनी है?
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूरोपीय मार्केट्स में WhatsApp Plus की कीमत 2.49 यूरो मंथली (करीब 274 रुपये) रखी गई है. हालांकि अलग-अलग देशों में इसकी कीमत अलग हो सकती है.
यह सब्सक्रिप्शन ऑटो-रिन्यू होने वाले मंथली बिलिंग मॉडल पर काम करता है. यूजर्स चाहें तो App Store के जरिए इसे मैनेज या कैंसल कर सकते हैं. कुछ यूजर्स को 1 महीने या 1 हफ्ते का फ्री ट्रायल भी मिल सकता है. वहीं पाकिस्तान में इसकी कीमत करीब 229 पाकिस्तानी रुपये रखी गई है.
भारत में फिलहाल इसकी आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका मंथली सब्सक्रिप्शन 100 रुपये से 250 रुपये के बीच हो सकता है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp AI से बिजनेस हुआ आसान, कैटलॉग बनाने के साथ देगा स्मार्ट मार्केटिंग आइडिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










