WhatsApp AI से बिजनेस हुआ आसान, कैटलॉग बनाने के साथ देगा स्मार्ट मार्केटिंग आइडिया

व्हाट्सऐप बिजनेस एआई फीचर
Meta ने WhatsApp Business में नया AI बिजनेस असिस्टेंट फीचर जोड़ा है. यह टूल छोटे कारोबारियों को प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन, कैटलॉग, मार्केटिंग कंटेंट और ग्राहक के लिए जवाब तैयार करने में मदद करेगा. कंपनी के मुताबिक, इससे कम समय और खर्च में ऑनलाइन बिजनेस संभालना आसान होगा. यूजर्स को AI चैट डिलीट करने का ऑप्शन भी मिलेगा.
इस डिजिटल दौर में अब बिजनेस भी तेजी से ऑनलाइन होने लगा है. स्टार्टअप कंपनी हो लोकल बिजनेस हो या फिर छोटे दुकानदार अब हर कोई ग्राहकों तक पहुंचने और अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है. ऐसे में ऑनलाइन बिजनेस को और आसान बनाने के लिए मेटा ने WhatsApp Business में एक नया AI बिजनेस असिस्टेंट फीचर पेश किया है. यह फीचर खासकर छोटे और स्टार्टअप कंपनी मालिकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनके पास अलग से मार्केटिंग टीम या कंटेंट एक्सपर्ट नहीं होते. ऐसे में इस नये फीचर की मदद से अब केवल कुछ क्लिक में प्रोडक्ट की जानकारी तैयार करना, ग्राहकों को जवाब देना, कैटलॉग बनाना और प्रमोशनल कंटेंट तैयार करना पहले से आसान हो जाएगा.
क्या कर पाएगा नया AI फीचर?
WhatsApp का यह AI टूल बिजनेस प्रोफाइल को ज्यादा प्रोफेशनल बनाने में मदद करेगा. अगर कोई दुकानदार अपने प्रोडक्ट का अच्छा डिस्क्रिप्शन लिखना चाहता है, तो AI उसके लिए अच्छा और आसान भाषा में कंटेंट तैयार कर सकता है.
इसके अलावा यह फीचर प्रोडक्ट कैटलॉग के लिए सुझाव देगा, मार्केटिंग आइडिया बताएगा और ग्राहकों से बातचीत को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा. छोटे कारोबारियों के लिए यह फीचर समय और खर्च दोनों बचा सकता है. एआई यूजर को बिजनेस प्रोफाइल बनाने के सुझाव भी देगा, जिससे चैट-बॉट बार-बार व्यापारियों को टाइप नहीं करना पड़ेगा.
छोटे व्यापारियों को कैसे मिलेगा फायदा?
अक्सर छोटे बिजनेस मालिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है, कम संसाधनों में ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाना. हर किसी के पास डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी रखने का बजट नहीं होता. ऐसे में AI असिस्टेंट एक वर्चुअल हेल्पर की तरह काम करेगा.
मान लीजिए किसी कपड़ों की दुकान चलाने वाला व्यापारी नए ऑफर की जानकारी ग्राहकों तक पहुंचाना चाहता है. अब उसे लंबा पोस्ट लिखने या डिजाइन सोचने में ज्यादा समय नहीं लगाना पड़ेगा. AI उसकी जरूरत के हिसाब से टेक्स्ट तैयार करने में मदद कर सकता है.
इस्तेमाल करना भी बेहद आसान
इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को WhatsApp Business ऐप के टूल्स सेक्शन में जाना होगा. वहीं पर Meta AI असिस्टेंट का ऑप्शन दिखाई देगा. यूजर वहां दिए गए हर ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं या खुद भी सवाल पूछ सकते हैं. धीरे-धीरे AI यूजर के बिजनेस पैटर्न को समझने लगता है, जिससे वह ज्यादा बेहतर और उपयोगी जवाब देने में सक्षम होता है.
साथ ही सर्विस के जरिए सीधे एआई असिस्टेंट से बातचीत की जा सकेगी. एक बार चैट शुरू होने के बाद यह सिस्टम आपके काम से जुड़े डेटा को सीखकर समझने में मदद करेगा.
प्राइवेसी को लेकर क्या कहा गया?
मेटा ने साफ किया है कि AI को बेहतर बनाने के लिए कुछ जानकारी प्रोसेस की जा सकती है. हालांकि यूजर्स को अपनी AI चैट डिलीट करने और पुरानी जानकारी हटाने का ऑप्शन भी मिलेगा.
मेटा ने साफ किया है कि एआई असिस्टेंट का इस्तेमाल करने पर यूजर के प्रॉम्प्ट्स, एआई मैसेज, फीडबैक और बिजनेस जानकारी से जुड़े कुछ डिटेल्स कंपनी तक पहुंच सकती हैं. कंपनी के अनुसार ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि एआई जवाब बेहतर और सटीक दे सके. हालांकि यूजर को अपनी एआई चैट डिलीट करने और पहले शेयर की गई जानकारी हटाने का ऑप्शन भी मिलेगा.
इसके अलावा, कंपनी ने यह भी कहा है कि AI द्वारा दिए गए हर जवाब को पूरी तरह सही मान लेना ठीक नहीं होगा. किसी भी महत्वपूर्ण बिजनेस फैसले से पहले जानकारी की जांच जरूर करनी चाहिए.
बदल सकता है छोटे कारोबार का तरीका
टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे छोटे व्यापारियों के लिए भी बड़े अवसर खोल रही है. WhatsApp का नया AI फीचर उन लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है, जो कम खर्च में अपने बिजनेस को डिजिटल तरीके से आगे बढ़ाना चाहते हैं. आने वाले समय में ऐसे AI टूल्स छोटे कारोबार को और स्मार्ट बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: WhatsApp की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बनाएं चाक-चौबंद, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










