यादव समाज को मजबूत बनाने के लिए हाजीपुर में हुआ विशाल सम्मेलन, उत्थान और अधिकार की उठी आवाज

Updated:
विज्ञापन

बैठक की तस्वीर

Bihar News: हाजीपुर के अक्षयवट राय मैदान में यादव समाज की एकता और उत्थान को लेकर विशाल बैठक आयोजित की गई. बैठक में शिक्षा, संगठन, समाज के अधिकार और गरीब परिवारों की मदद जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

Bihar News:(कैफ अहमद की रिपोर्ट) हाजीपुर शहर स्थित अक्षयवट राय मैदान में यादव समाज की एकता और समाज उत्थान को लेकर विशाल बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बैठक में समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा और समाज के विकास पर जोर

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की शिक्षा और एकजुटता से ही संभव है. बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हॉस्टल निर्माण की जरूरत पर भी चर्चा की गई. साथ ही समाज के अधिकार और हिस्सेदारी की लड़ाई को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

आपसी एकता मजबूत करने का संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने समाज में आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया. इसके साथ ही गरीब और जरूरतमंद परिवारों की हर आपदा और विपदा में मदद करने की बात कही गई.

पूर्व मुखिया ने की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अरबिंद कुमार यादव ने की. वहीं कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार सिंह ने किया. वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की जरूरत है.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

बैठक में ब्रजनंदन यादव, लालबाबू राय, हरिनंदन राय, वशिष्ठ राय, मुखिया धर्मेंद्र कुमार सरैरिया, मुन्ना यादव, राकेश राय, प्रदीप राय, भूपेंद्र राय और जवाहर राय समेत 300 से अधिक लोग मौजूद रहे.

Also Read: बिहार MLC उपचुनाव में सियासी संग्राम,कन्हैया प्रसाद और सोनू राय के बीच कांटे की टक्कर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन