ePaper

एसटीसी सिमडेगा ने डे बोर्डिंग तैसर को 7-0 से हराया

Updated at : 04 Sep 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
एसटीसी सिमडेगा ने डे बोर्डिंग तैसर को 7-0 से हराया

मेजर ध्यानचंद सीनियर महिला-पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में गुरुवार को 10 मैच खेले गये

विज्ञापन

सिमडेगा. मेजर ध्यानचंद सीनियर महिला-पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में गुरुवार को पुरुष वर्ग के 10 मैच खेले गये. संत अन्ना स्कूल सामटोली के प्रधानाचार्य फादर प्रदीप लकड़ा, फादर नीलम राकेश मिंज और हॉकी कुढ़पानी के अध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की. इसमें एसटीसी सिमडेगा ने डे बोर्डिंग तैसर को 7-0 से, क्रूसकेला डोमेनेटर ने आदिवासी बालक कल्याण छात्रावास को 3-2 से, सेंट अन्ना स्कूल सामटोली बी ने बिरसा चैलेंजर को 8-0 से, कुदपानी ने करंगागुड़ी को 8-0 से, सीइओ सिमडेगा ने डोंगाटोली कोचेडेगा को 9-0 से, कसाईदोहर ने फरसापानी को 9-2 से, लिटिल टाइगर ने मामा क्लब को 8-0 से पराजित किया. वहीं गोंडवाना छात्रावास चंद्रनगर और कुरडेग के बीच खेला गया मैच दो-दो गोल से बराबरी पर रहा. जबकि एबी ब्रदर आसनबेड़ा व रेंगारिह के बीच खेला गया मैच 3-3 गोल से बराबरी पर रहा. कुजूर ब्रदर की टीम को जलडेगा पतिअंबा ब्रदर से वॉक ओवर मिला. आज के मैच को सफल बनाने में मनोज कोनबेगी, पंख्रासियुस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, राहुल मिंज, कुनूल भेंगरा, फ्लेबियस तिर्की, रोहित बेसरा, सुजीत एक्का, बिनोद कुल्लू, तालिन तिग्गा, मनसुख सुरीन, मनीषा एक्का ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola