बारिश से गर्मी से मिली राहत, पर किसानों को नुकसान

Updated:
विज्ञापन
बारिश से गर्मी से मिली राहत, पर किसानों को नुकसान

बारिश से गर्मी से मिली राहत, पर किसानों को नुकसान

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले में शनिवार की सुबह हुई तेज आंधी, गर्जन व मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. लेकिन कई क्षेत्रों में नुकसान की भी खबरें सामने आयी हैं. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बारिश का असर देखने को मिला. सुबह करीब 8.40 बजे तेज गर्जन के साथ शुरू हुई बारिश के कारण सिमडेगा शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गयीं. मौसम में अचानक आये बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली. लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को नुकसान हुआ है. मूसलाधार बारिश व तेज हवा से सब्जी की खेती प्रभावित हुई है. किसानों के अनुसार टमाटर, गोंगरा, साग समेत अन्य सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है. वहीं तेज हवा के चलते आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में फल झड़ गये, जिससे बागवानी करने वाले किसानों को आर्थिक क्षति हुई है. नवाटोली पंचायत अंतर्गत गलायटोली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौत हो गयी. घटना में कई पशुपालकों की गाय और बैल मारे गये, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है. ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर बारिश से खेती के लिए नमी मिली है. वहीं तेज आंधी, वज्रपात और भारी वर्षा ने फसलों तथा पशुधन को नुकसान पहुंचाया है. किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर राहत उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola