ePaper

जीएसटी में संशोधन से मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत : विमला प्रधान

Updated at : 06 Sep 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी में संशोधन से मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत : विमला प्रधान

जीएसटी में संशोधन से मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत : विमला प्रधान

विज्ञापन

सिमडेगा. पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने प्रेसवार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण की अगुवाई में जीएसटी में संशोधन से संबंधित लिया गया निर्णय सराहनीय है. इससे महंगाई कम होगी. विशेष रूप से मध्ययम वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी. कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल है, जो जनता की सुविधाओं का ख्याल करते हुए लिया गया है. विमला प्रधान ने कहा कि इस निर्णय से जनता पर आर्थिक बोझ कम होगा व सामान सस्ते होंगे. रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले चीजों के मूल्य में कमी आयेगी. इससे लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. उन्होंने कहा कि 391 प्रोडक्ट ऐसे हैं, जिनका मूल्य काफी कम हो जायेगा. लोगों की जीवन में आर्थिक मजबूती आयेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा सामग्री पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है. इससे पठन-पाठन करने वाले बच्चों को राहत मिलेगी और अभिभावकों पर खर्च का बोझ कम होगा. उन्होंने कहा कि जीएसटी में किया गया संशोधन 22 सितंबर से लागू हो जायेगा. मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक, मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता, तुलसी कुमार साहू, अनूप प्रसाद, अनूप केशरी, राकेश रविकांत प्रधान, रवि वर्मा, महावीर बड़ाइक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola