एक्सपोजर विजिट में मनीष साहू को मिला विशेष सम्मान
Updated at : 24 Jan 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन

एक्सपोजर विजिट में मनीष साहू को मिला विशेष सम्मान
विज्ञापन
सिमडेगा. सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट में जिले से चयनित मनीष कुमार साहू, सीइओ (एमपीसीएस), हुरदा लैंपस ने भाग लिया. इस शैक्षणिक व व्यावहारिक भ्रमण का उद्देश्य सहकारिता, कृषि विपणन, वनोपज संग्रहण तथा ग्रामीण आर्थिक सशक्तीकरण से जुड़े सफल मॉडलों का अध्ययन करना था. इस दौरान प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न सहकारी संस्थानों, कृषि आधारित संगठनों एवं प्रसंस्करण इकाइयों का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली, प्रबंधन व्यवस्था और नवाचारों की जानकारी प्राप्त की. मनीष कुमार साहू ने बताया कि इस एक्सपोजर विजिट से सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कई उपयोगी अनुभव और नयी जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिन्हें भविष्य में सिमडेगा जिले में लागू करने का प्रयास किया जायेगा. कार्यक्रम के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित विदाई समारोह में मनीष कुमार साहू को विशेष सम्मान प्रदान किया गया. उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य मंत्री सह अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने सम्मानित किया. मौके पर दोनों राज्यों के सहकारिता विभाग के अधिकारी, संघ के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




