सड़क सुरक्षा का अनुपालन सभी के लिए जरूरी : डीटीओ

Published at :08 May 2026 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा का अनुपालन सभी के लिए जरूरी : डीटीओ

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. बानो स्थित मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित नर्सिंग सप्ताह के दूसरे दिन सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बाखला व विशिष्ट अतिथि डॉ प्रह्लाद मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में छात्राओं को नर्सिंग सेवा के महत्व, अनुशासन, सेवा भावना तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. साथ ही सड़क सुरक्षा पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि डीटीओ संजय बाखला ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है. कहा कि छात्राएं भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगी, इसलिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना उनके जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए. उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वह स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा आमलोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें. साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें. विशिष्ट अतिथि डॉ प्रह्लाद मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में प्रशिक्षित एवं दक्ष नर्सों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है. उन्होंने छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान व तकनीकी दक्षता विकसित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है तथा सभी छात्राओं को समाज में एक जागरूक एवं सक्रिय नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए. कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गयी कि नर्सिंग सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं की मानसिक अभिवृद्धि, नेतृत्व क्षमता कर के सीखने की कला को विकसित करने के उद्देश्य से एक सप्ताह तक विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां, समूह चर्चा, व्यावहारिक खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. आज के कार्यक्रम में क्लासिकल डांस समेत कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गयी. समारोह में डीटीओ कार्यालय के श्रीनिवास मिश्रा, सड़क सुरक्षा विभाग से चंदन कुमार एवं अजीत कुमार, संस्था की सचिव निभा मिश्रा, प्राचार्या एरेन बेक, निशि डुंगडुंग, कोऑर्डिनेटर रविकांत मिश्रा, व्याख्याता कविता कुमारी, ऋचा हेंब्रम, अमृता लवली जोजो, अल्बिना टोपनो, खुशबू कुमारी, आइवी सुप्रभा, लीलावती साहू, मटिल्दा तिर्की, प्रिया कुमारी, अंकिता मिश्रा व विनीता कुमारी आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम का संचालन में कॉर्डिनेटर रविकांत मिश्रा ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola