रौतिया समाज की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा
Updated at : 26 Sep 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन

रौतिया समाज की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा
विज्ञापन
बानो. अखिल भारतीय रौतिया समाज प्रखंड समिति की बैठक केंद्रीय सदस्य घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज द्वारा 18 सितंबर को आयोजित धरना प्रदर्शन व रैली की समीक्षा की गयी. साथ ही सहयोग करने वाले सभी जाति व समाज के प्रतिनिधियों को रौतिया समाज की ओर से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज की भूमिका की सराहना की गयी. बैठक में समाज की एकता, समाज के अंदर आपसी सौहार्द्र और संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया. शिक्षा, कौशल विकास एवं व्यावसायिक कौशल बढ़ाने के लिए कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया. रोजगार व स्वरोजगार आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया गया. नशामुक्ति पर चर्चा करते हुए समाज में बढ़ रहे नशा सेवन की समस्या पर चिंता व्यक्त की गयी तथा नशामुक्ति अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह, रवींद्र सिंह, कलेश्वरी देवी, राजा सिंह, आनंद सिंह, तिलक सिंह, सैबू सिंह, रवि सिंह, मंगलू सिंह, सुखनाथ सिंह, रामप्रसाद सिंह, सावित्री देवी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




