ऋषभ की सच्चाई जानकर फूटा अभीरा का गुस्सा, बुआ सा को चुकानी पड़ेगी अपनी शर्त की कीमत

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 31 May Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 31 May Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. ऋषभ की सच्चाई सामने आने के बाद पोद्दार परिवार में हंगामा मच जाएगा. मायरा को राहत मिलेगी, जबकि बुआ सा अपनी ही बात में फंसती नजर आएंगी. अभीँरा और अरमान के बीच भी तनाव बढ़ेगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां ऋषभ की सच्चाई सामने आने के बाद पोद्दार परिवार में बड़ा हंगामा खड़ा हो जाएगा. वहीं बुआ सा को अपनी कही हुई बात पर पछताना पड़ सकता है.

अभीरा और अरमान को हुआ ऋषभ पर शक

हाल के एपिसोड्स में अभीरा को पता चल जाता है कि उसके फोन की जानकारी किसी और तक पहुंच रही है. घटनाओं को जोड़ने के बाद उसे और अरमान को यकीन हो जाता है कि मायरा को परेशान करने के पीछे ऋषभ का हाथ है. इसके बाद दोनों मिलकर सच्चाई सामने लाने की कोशिश शुरू कर देते हैं.

मायरा खुद सिखाएगी सबक

आने वाले एपिसोड में मायरा भी चुप बैठने वाली नहीं है. वह ऋषभ को बेनकाब करने के लिए ऐसा कदम उठाएगी, जिससे उसकी घबराहट साफ नजर आने लगेगी. हालात ऐसे बनेंगे कि ऋषभ अपने ऊपर लगे आरोपों से बच नहीं पाएगा और आखिरकार उसे सच कबूल करना पड़ सकता है. उसके मुंह से सच्चाई सुनकर परिवार के कई सदस्य हैरान रह जाएंगे.

बुआ सा की बढ़ेंगी मुश्किलें

ऋषभ का बचाव करते हुए बुआ सा पहले ही बड़ा दावा कर चुकी हैं. उन्होंने विश्वास जताया था कि अगर ऋषभ गलत निकला तो वह अपनी बात से पीछे नहीं हटेंगी. लेकिन जैसे ही ऋषभ की सच्चाई सामने आएगी, परिवार के लोग बुआ सा को उनकी कही बात याद दिलाएंगे. इससे उनके लिए स्थिति काफी असहज हो जाएगी.

पोद्दार परिवार में होगा नया विवाद

ऋषभ के सच सामने आने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा. अभीरा और बुआ सा के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है. दूसरी तरफ अरमान ऋषभ के खिलाफ सख्त कदम उठाने का मन बनाएगा, जबकि अभीरा मामले को अलग तरीके से संभालने की कोशिश करेगी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच भी मतभेद पैदा हो सकते हैं.

मायरा को मिलेगी राहत

काफी समय से डर और तनाव का सामना कर रही मायरा को आखिरकार राहत मिलने वाली है. अपने स्टॉकर की सच्चाई सामने आने के बाद वह भावुक हो जाएगी और खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेगी.

यह भी पढ़ें: Rajni Ki Barat: जब खुद अपनी बारात लेकर निकली मिथिला की बेटी! अभिनेत्री Ulka Gupta बोलीं- जो सुकून बिहार में है, वो मुंबई में कहां!

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola