यूनानी आयुर्वेद होमियोपैथी औषधि का वितरण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Aug 2025 9:44 PM
कैंप में 110 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी
बानो. जयपाल सिंह मुंडा मैदान में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसमें 110 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी. जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी सुभद्रा कुमारी ने कैंप लगाया, जिसमें नि:शुल्क जांच व यूनानी आयुर्वेद होमियोपैथी औषधि दवा का वितरण किया गया. शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ जावेद आलम और डॉ सीमा टोप्पो व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. यहां पर 110 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. शिविर में ब्लड शुगर, बीपी समेत कई प्रकार की जांच की गयी. डॉ सीमा टोप्पो ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य जांच शिविर लगा कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है. योगा शिक्षिका सावित्री सुबंती कंडुलना और योग प्रशिक्षक गिरधारी सिंह द्वारा शिविर में योग से होनेवाले लाभ के बारे में जानकारी दी गयी. इधर, लचरागढ़ देवी गुड़ी मंदिर प्रांगण में भी कैंप लगाया गया. कैंप का उदघाटन मुखिया जीरेन मड़की ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित डॉ रक्षा भगत, डॉ मनोज कुमार व डॉ अरविंद विश्वकर्मा ने रोगियों की जांच एवं यूनानी, होमियोपैथी, आयुर्वेदिक औषधि वितरित की. कैंप में योग शिक्षक धर्मेंद्र पंडा, करम पाल राम, सुषमा देवी, खुशबू कुमारी, सहिया दीदी जसिता लुगून, आशा देवी, उर्मिला देवी, सुरेखा देवी विक्टोरिया लुगून, ललिता देवी, कौशल्या देवी की मुख्य भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










