ePaper

कैसे चेक करें कि आपके PAN पर किसी और ने लोन तो नहीं लिया ?

Updated at : 10 Mar 2026 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
Pan Card Loan

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- Canva)

Pan Card Loan: आज के समय में पैन कार्ड (PAN Card) सिर्फ टैक्स का कागज नहीं रहा, बल्कि यह आपकी फाइनेंशियल पहचान बन गया है. अगर कोई इसका गलत इस्तेमाल करके आपके नाम पर लोन ले लेता है, तो इसका सीधा असर आपके CIBIL स्कोर पर पड़ सकता है. आईए समझते है कि आप ऐसी धोखाधड़ी से कैसे बच सकते हैं.

विज्ञापन

Pan Card Loan: आपके पैन कार्ड पर कितने लोन एक्टिव हैं, यह जानने का सबसे सटीक तरीका अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करना है. भारत में चार मुख्य संस्थाएं (Credit Bureaus) यह जानकारी देती हैं: CIBIL, Experian, Equifax और CRIF High Mark.

क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट से

  • वेबसाइट पर जाएं: किसी भी एक ब्यूरो (जैसे CIBIL या Experian) की ऑफिशियल साइट पर जाएं.
  • लॉगिन/साइनअप: अपनी बेसिक डिटेल्स (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर) डालकर अकाउंट बनाएं.
  • पैन वेरिफिकेशन: अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करें.
  • रिपोर्ट देखें: लॉगिन करने के बाद ‘Loan Accounts’ या ‘Credit Facilities’ वाले सेक्शन में जाएं. यहां आपको उन सभी लोन्स और क्रेडिट कार्ड्स की लिस्ट दिख जाएगी जो आपके पैन पर चल रहे हैं.

मोबाइल ऐप्स के जरिए

आजकल लगभग सभी फिनटेक और UPI ऐप्स (जैसे Paytm, Google Pay, PhonePe या PolicyBazaar) आपको फ्री में सिबिल स्कोर चेक करने की सुविधा देते हैं.

  • ऐप के ‘Credit Score’ सेक्शन में जाएं.
  • वहां ‘All Loans’ या ‘Credit Insights’ पर क्लिक करें.
  • वहां लिस्ट देखें कि कोई ऐसा लोन तो नहीं दिख रहा जिसे आपने कभी लिया ही नहीं.
Google pay में ऑप्शन दिए गया है

अगर आपकी रिपोर्ट में कोई ‘फर्जी लोन’ दिखे, तो क्या करें?

अगर आपको अपनी रिपोर्ट में कोई ऐसा लोन दिखता है जो आपने नहीं लिया है, तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत ये कदम उठाएं:

  • स्टेप 1: क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्ट करें : जिस ब्यूरो (CIBIL/Experian आदि) की रिपोर्ट में गलती दिखी है, उनकी वेबसाइट पर जाकर ‘Raise a Dispute’ फॉर्म भरें. उन्हें बताएं कि यह लोन आपका नहीं है. वे बैंक से संपर्क करके इसे ठीक करेंगे.
  • स्टेप 2: बैंक से संपर्क करें: जिस बैंक या NBFC (लोन देने वाली कंपनी) का नाम आपकी रिपोर्ट में दिख रहा है, उनके कस्टमर केयर को ईमेल भेजें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं. उनसे ‘Closure Certificate’ या उस लोन को हटाने की मांग करें.
  • स्टेप 3: साइबर क्राइम में शिकायत: अगर मामला गंभीर है और किसी ने जानबूझकर आपकी पहचान चोरी (Identity Theft) की है, तो (संदिग्ध लिंक हटा दिया गया) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR करवाएं.

सावधानी ही बचाव है

  • नियमित चेकअप: हर 3 महीने में कम से कम एक बार अपना सिबिल स्कोर जरूर चेक करें.
  • डॉक्यूमेंट शेयरिंग: अपना पैन कार्ड या आधार कार्ड की फोटोकॉपी हर किसी को न दें. अगर दें, तो उस पर साइन करके उद्देश्य (जैसे: “Only for Sim Card Activation”) जरूर लिखें.
  • अनजान लिंक्स: किसी भी अनजान लिंक पर अपनी पैन डिटेल्स शेयर न करें.

Also Read: अस्पतालों और स्कूलों को छोड़ कहीं नहीं मिलेगी गैस; होटल-रेस्टोरेंट की सप्लाई पर रोक

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola