Onion Price: 35 रुपये किलो मिलेगी प्याज, जानिए कहां से खरीदें

Updated:
विज्ञापन

प्याज की थोक मंडी, फोटो ANI

Onion Price: देश भर में चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. हालांकि, दिल्ली-NCR के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है. नासिक से 800 टन सरकारी प्याज लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' ट्रेन दिल्ली पहुंच रही है, जिससे राजधानी में प्याज के दाम तुरंत नियंत्रित किए जा सकेंगे.

विज्ञापन

Onion Price: उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि नासिक बफर स्टॉक से 800 टन प्याज की पहली खेप दिल्ली लाई जा रही है. इस प्याज को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती खुदरा दर पर जनता को उपलब्ध कराया जाएगा.

विज्ञापन

इन प्रमुख आउटलेट्स से खरीद सकेंगे सस्ती प्याज

  • NCCF (नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया)
  • NAFED (नेफेड के आउटलेट्स और मोबाइल वैन)
  • केंद्रीय भंडार के सभी प्रमुख स्टोर

अन्य राज्यों के लिए भी रवाना हुईं समर्पित रेलवे रैक

प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने नासिक स्थित अपने बफर स्टॉक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. दिल्ली के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी प्याज की सप्लाई तेजी से बढ़ाई जा रही है. रेलवे की विशेष रैक के जरिए इन प्रमुख शहरों में प्याज भेजी जा रही है.

  • तमिलनाडु: चेन्नई और मदुरै
  • केरल: एर्नाकुलम
  • असम: गुवाहाटी

एक साल में 59% तक बढ़े प्याज के दाम

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2024 में प्याज की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है.

  • औसत खुदरा मूल्य - 27.37 रुपये प्रति किलो (2023 का रेट), 43.53 रुपये प्रति किलो (2024 का रेट), 59% की बढ़ोतरी.
  • औसत थोक मूल्य - 21.23 रुपये प्रति किलो (2023 का रेट), 35.58 रुपये प्रति किलो (2024 का रेट), 68% की बढ़ोतरी.

देश के बड़े शहरों में प्याज का मौजूदा खुदरा भाव

बफर स्टॉक जारी होने से पहले देश के मेट्रो शहरों में प्याज के दाम आसमान छू रहे थे.

  • चेन्नई: 60 रुपये प्रति किलोग्राम (बीते वर्ष 33 रुपये प्रति किलो)
  • दिल्ली: 55 रुपये प्रति किलोग्राम (बीते वर्ष 35 रुपये प्रति किलो)
  • कोलकाता: 53 रुपये प्रति किलोग्राम


ये भी पढ़ें: कम हुए चीनी के दाम: 18% सस्ते हुए मिल भाव, जानें थोक और खुदरा रेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola