शेड में सो रहे एक व्यक्ति के साथ लूटपाट

Updated at : 10 May 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
शेड में सो रहे एक व्यक्ति के साथ लूटपाट

सिमडेगा़ : बस स्टैंड के शेड में सो रहे एक व्यक्ति के साथ अपराधियों ने लूटपाट की तथा उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक, बिरमित्रापुर ओड़िशा निवासी दिलीप लकड़ा रविवार की शाम बेदव्यास से बिरमित्रापुर आने के लिए मेहता पीएन नामक बस में बैठा था. इसी दौरान उसे नींद […]

विज्ञापन
सिमडेगा़ : बस स्टैंड के शेड में सो रहे एक व्यक्ति के साथ अपराधियों ने लूटपाट की तथा उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक, बिरमित्रापुर ओड़िशा निवासी दिलीप लकड़ा रविवार की शाम बेदव्यास से बिरमित्रापुर आने के लिए मेहता पीएन नामक बस में बैठा था. इसी दौरान उसे नींद आ गयी और व सिमडेगा पहुंच गया. रात बिताने के लिए वह बस स्टैंड के शेड में सोया था.
इसी क्रम में रात करीब दस बजे तीन-चार की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे और दिलीप लकड़ा को मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही उस पर्स भी छीन लिया, जिसमें साढ़े चार सौ रुपये थे. पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा आवश्यक कागजात भी थे. थाना को भी सूचना दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola