त्याग और संघर्ष का उदाहरण हैं भगवान बिरसा मुंडा का जीवन : विधायक

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 Jun 2026 10:05 PM

विज्ञापन

त्याग और संघर्ष का उदाहरण हैं भगवान बिरसा मुंडा का जीवन : विधायक

विज्ञापन

सिमडेगा. भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा एवं कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने नगर भवन स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओ, कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं जिन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने अंग्रेजी शासन और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज में स्वाभिमान, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा की. उनका जीवन त्याग, संघर्ष और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है. आज भी उनके विचार समाज को नयी दिशा देने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए. भगवान बिरसा मुंडा देश के लिए प्रेरणास्रोत

जोसिमा खाखा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया. उनका जीवन हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की सीख देता है. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अख्तर खान, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, नगर उपाध्यक्ष रिंकू अग्रवाल, सेवा दल संगठन अध्यक्ष सामरोम पौल तोपनो, नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन (अक्षण), जिला विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, सोनी वर्मा, लखन गुप्ता, रतन प्रसाद, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, राम किसुन सहित कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola