छापामारी अभियान में 800 किलो जावा महुआ और 20 लीटर महुआ शराब नष्ट

Updated:
विज्ञापन
महुआ शराब नष्ट करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network

महुआ शराब नष्ट करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा में पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर 800 किलो जावा महुआ और अवैध शराब को नष्ट किया. जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है.

विज्ञापन

सिमडेगा: जिले में एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 26 जुलाई को कोलेबिरा थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने बरवाडीह और कुम्हारटोली क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया.

छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त करीब 800 किलोग्राम जावा महुआ और लगभग 20 लीटर महुआ शराब बरामद की. बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण से जुड़े ठिकानों को भी ध्वस्त किया गया.

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समाज में शांति, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola