नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के बानो थाना क्षेत्र में नदी में डूबने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बानो (सिमडेगा): बानो थाना क्षेत्र के भिखराटोली में नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना रविवार दोपहर की है. ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया. मृतक की पहचान पुनिया महतो (55 वर्ष) के रुप में हुई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भिखराटोली गांव में एक महिला की मौत हो गई थी. उसके अंतिम संस्कार के लिए गांव के लोग पंप हाउस के समीप देवनदी तट पर गए थे. इसी दौरान गांव के 55 वर्षीय पुनिया महतो भी वहां पहुंचे थे. बताया गया कि अंतिम संस्कार के बाद पुनिया महतो किसी काम से नदी की ओर गए थे. इसी क्रम में उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी बानो पंचायत के मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक को दी गई. मुखिया ने इसकी सूचना बानो थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला. इसके बाद शव को थाना ले जाया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola