बारिश में टपक रही प्रखंड कार्यालय की छत, दस्तावेज और कंप्यूटर उपकरण हो रहे खराब

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय भवन की छत से लगातार बारिश के कारण पानी टपक रहा है, जिससे कर्मियों को काम करने में भारी परेशानी हो रही है. महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज और कंप्यूटर उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं. जिला प्रशासन को स्थिति से अवगत करा दिया गया है.

विज्ञापन

कोलेबिरा: लगातार हो रही बारिश से कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय भवन की स्थिति खराब हो गयी है. भवन की छत से पानी टपकने के कारण प्रखंड कर्मियों को कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पानी के रिसाव से महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज और कंप्यूटर उपकरण भी खराब हो रहे हैं.

विज्ञापन

भवन के कई हिस्से जर्जर, दीवारों में दरारें

बताया जाता है कि करीब 10 से 12 वर्ष पूर्व मॉडल प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण कराया गया था. वर्तमान में भवन के कई हिस्सों में जर्जरता के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय के अलावा प्रधान लिपिक कक्ष, नजीर कार्यालय, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, मनरेगा कार्यालय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय, प्रखंड सभागार, बरामदा और शौचालय में भी लगातार पानी टपक रहा है.

इसके अलावा कार्यालय भवन की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं कई खिड़कियां और दरवाजे भी टूटने की स्थिति में पहुंच गए हैं. बारिश के दौरान कर्मियों को सरकारी कार्यों के निष्पादन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

मरम्मत के लिए प्राक्कलन भेजा गया

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अनूप कच्छप ने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है. मरम्मत कार्य के लिए प्राक्कलन तैयार कर भेज दिया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही भवन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा.

जिप अध्यक्ष ने भी शीघ्र कार्रवाई की मांग की

वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने भी प्रखंड कार्यालय भवन की स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराने की बात कही. उन्होंने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया गया है.




आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola