बानो में नदी मे डुबने से वृध्द व्यक्ति की मौत, घर में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के बानो थाना क्षेत्र में नदी में डूबने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बानोः बानो थाना के भिखराटोली में नदी मे डुबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर की है. ग्रामीणो के सहयोग से शव को नदी से निकाला गया. जानकारी के अनुसार भिखराटोली में एक महिला की मौत हो गयी थी, जिसके अंतिम संस्कार के लिए पम्प हाउस के समीप देवनदी तट में गांव के लोग गये. इसमें गांव के 55 वर्षीय पुनिया महतो भी गई थी. वहां पहुंचने के बाद पुनिया महतो किसी काम से नदी की ओर गया था. इसी क्रम मे वह नदी गिर गया जिससे ऊसकी मौत हो गयी. शव पम्प हाउस से कुछ दुर बहकर चट्टान में अटक गया.

विज्ञापन

जब ग्रामीण पुनिया महतो के नदी तट पर नहीं होने पर खोजबीन की. इसके बाद ग्रामीणो ने उसका शव चट्टान मे उटका पाया. घटना की जानकारी बानो पंचायत के मुखिया विश्वनाथ बडाइक को दी. मुखिया ने मामले की जानकारी बानो थाना को दी. बानो पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा ग्रामीणो के मदद से नदी से शव को निकाल कर थाना ले आयी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola