आम उत्सव सह आम बागवानी मेला का आयोजन

आम उत्सव सह आम बागवानी मेला का आयोजन
बानो. प्रखंड कार्यालय के सभागार में आम उत्सव सह आम बागवानी मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य विरजो कडुंलना एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, कृपा हेमरोम, सीता कुमारी, सोमारी कैथवार उपस्थित थे. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विरजो कडुंलना ने कहा कि किसान आम बागवानी के माध्यम से आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं. इस बार बानो क्षेत्र में आम की अच्छी पैदावार हुई है, जो बानो प्रखंड के लिए खुशी की बात है. यहां के आम्रपाली आम लंदन भेजा गया है जो प्रखंड के किसानों के लिए गौरव की बात है. कृषक बंधु आम बागवानी पर विशेष ध्यान दें. अतिथियों ने आम प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा आम की खरीदारी भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










