मजदूरों ने की कम मजदूरी भुगतान की शिकायत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 8:08 AM
मजदूरों से मिले मजदूर यूनियन के अध्यक्ष, समस्याएं सुनीं कोलेबिरा (सिमडेगा) : झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कोलेबिरा प्रखंड का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने अनिल टोप्पो चौक से सकोरला तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण में काम कर रहे मजदूरों से मुलाकात की. […]
मजदूरों से मिले मजदूर यूनियन के अध्यक्ष, समस्याएं सुनीं
कोलेबिरा (सिमडेगा) : झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कोलेबिरा प्रखंड का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने अनिल टोप्पो चौक से सकोरला तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण में काम कर रहे मजदूरों से मुलाकात की. उनकी समस्याएं सुनी. मजदूरों ने कम मजदूरी दिये जाने की शिकायत की. मजदूरों ने बताया कि उन्हें मात्र 160 रुपये ही दिये जाते हैं.
सड़क निर्माण में काम कर रहे सुकरा सिंह,अमर सिंह, सुरजीत सिंह,जसमती देवी,लालमनी देवी, श्रीमती देवी, सुशीला डांग, उंबलन बागे,पुष्पा कुमारी, देवकी कुमारी व तारा देवी आदि ने बताया कि सरकार द्वारा तय मजदूरी मांगने पर ठेकेदार द्वारा काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है. श्री सिंह ने रैसिया में हो रहे मॉडल स्कूल निर्माण में लगे मजदूरों से भी बातचीत की. श्री सिंह ने कहा कि पूरे जिले में मजदूरों का शोषण हो रहा है, जिसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इसी जानकारी वह जिला स्तरीय पदाधिकारियों को देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










