मजदूरों को त्वरित न्याय मिलेगा

Updated at : 03 May 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों को त्वरित न्याय मिलेगा

सिमडेगा : वकालतखाना परिसर में झारखंड मजदूर यूनियन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में मजदूर दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला जज (पीडीजे) केके झा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं प्रदेश महामंत्री मनोरमा […]

विज्ञापन
सिमडेगा : वकालतखाना परिसर में झारखंड मजदूर यूनियन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में मजदूर दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला जज (पीडीजे) केके झा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं प्रदेश महामंत्री मनोरमा एक्का उपस्थित थे.
पीडीजे श्री झा ने कहा कि मजदूरों की हर समस्याओं का समाधान होना चाहिए. समस्याओं के समाधान में यदि परेशानी हो रही हो, तो न्यायालय आयें. न्यायालय में मजदूरों को त्वरित न्याय दिलाया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों को उनका अधिकार मिलना चाहिए.मजदूरों का शोषण बरदाश्त नहीं किया जायेगा. प्रदेश महामंत्री मनोरमा एक्का ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है. संगठन मजबूत होगा, तभी हम अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं.
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनोरमा एक्का, पूर्व जिप सदस्य नील जस्टीन बेक, लोहरदगा जिला अध्यक्ष रंथु साहू, बानो प्रखंड अध्यक्ष राम लखन सिंह, सचिव ख्रिस्तोफर सिंदूरिया, जलडेगा प्रखंड अध्यक्ष प्रभु उरांव, कोलेबिरा प्रभारी कमल नायक, संरक्षक सोहन बड़ाइक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. संचालन यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया.
धन्यवाद ज्ञापन मनोज साहू ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेमचंद्र लुगून, दीपक बड़ाइक, विश्वंभर सिंह, बुधवा सिंह, कमल नायक, शनिचर लोहरा, सुधीर महतो, जगजीवन सिंहव फगुआ कंडुलना के अलावा अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola