बालक समेत तीन दिल्ली से लाये गये
Updated at : 03 May 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा़ : बहला फुसला कर दिल्ली एवं बनारस ले जाये गये एक बालक व दो युवतियों को पुलिस द्वारा सिमडेगा लाया गया.प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि झोपड़पटी निवासी लाल मोहन यादव के पुत्र सुमित यादव को संजय यादव मंदिल द्वारा वर्ष 2015 में बनारस ले जाया […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : बहला फुसला कर दिल्ली एवं बनारस ले जाये गये एक बालक व दो युवतियों को पुलिस द्वारा सिमडेगा लाया गया.प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि झोपड़पटी निवासी लाल मोहन यादव के पुत्र सुमित यादव को संजय यादव मंदिल द्वारा वर्ष 2015 में बनारस ले जाया गया था.
परिजनों की शिकायत पर उसे पुलिस ने बनारस से बरामद किया. वर्ष 2014 में केरसई प्रखंड के मोरियाडीह कोचाटोली निवासी सरोज केरकेट्टा द्वारा एवं जनवरी 2016 में चैनपुर थाना क्षेत्र के कुलुमगढ़ निवासी एक युवती को सेवंती मिंज द्वारा दिल्ली ले जाया गया था.
उक्त तीनों के परिजनों ने एचटीयू थाना में मामला दर्ज कराते हुए उन्हें वापस घर लाने की मांग की थी. एचटीयू थाना प्रभारी राजे कुमारी कुजूर के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया. टीम द्वारा उक्त तीनों को बनारस व दिल्ली से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




